मदरसों को आतंकवाद के नाम से जोड़ने वालों के मुँह पर तमाचा, मदरसे से पढ़ी हिंदू लड़की ने हासिल किये 91.9% अंक
पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड की परीक्षा में इस 16 साल की हिन्दू लड़की ने चौकाने वाला परिणाम दिया है! प्रशमा सस्माल नाम की इस छात्रा ने हावड़ा जिले के खलटपुर के मदरसा बोर्ड की परीक्षा के आठवां स्थान प्राप्त किया है!
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में प्रशमा के साथ परीक्षा देने वाले 33 छात्रों में से 9 हिंदू थे! उसमें से छह लड़कियां और तीन लड़के थे!
प्रशमा ने 800 अंकों में से 729 अंक प्राप्त किए है, जो कि लगभग 91.9% है! प्रशमा ने बताया कि उदयनारायणपुर के उनके गांव हरिहरपुर में बैरेश्वर बालिका विद्यालय नाम का एक विद्यालय है लेकिन उन्होंने उसके बावजूद मदरसा में पढ़ने को चुना!
उसने बताया, “मेरे पिता मदरसा के कुछ शिक्षकों को जानते थे! यह मेरे घर के करीब है! मुझे सभी शिक्षकों का समर्थन मिला! मैं मदरसे में ही अपनी बारहवीं की पढ़ाई पूरी करूंगी”
