Header Ads

नांदेड: हजारों दलितों और मुस्लिमों ने मिलकर उठाई गौरक्षकों पर प्रतिबंध की मांग






देश में गौरक्षा के नाम पर देश भर में मुस्लिमो और दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महाराष्ट्र के नांदेड में ‘नॉट इन माई नेम’ के तहत हजारों की संख्या में दलितों और मुस्लिमों ने मिलकर आवाज उठाई.

दलित और मुस्लिम संगठनों की एकजुटता में सर्वदलीय विरोध धरने का आयोजन किया गया. जिसमे केंद्र की मोदी सरकार से तत्काल पुरे देश में गौरक्षकों पर प्रतिबंध की मांग की गई.

इस दौरान जिला कलेक्टर को देश के नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें गौरक्षकों के बढ़ती हिंसा से सुरक्षा के लिए मुसलमानों को हथियार रखने की अनुमति देने की मांग की गई.
इसके अलावा गोरक्षा के नाम पर बने संगठनों को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग भी गई. दलित नेताओं ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर अत्याचार एक सोची-समझी साजिश है, इससे देश को एक विशेष रंग में रंगने की कोशिश की जा रही है.




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.