बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की अदालत ने सज़ा रद्द करके बड़ी राहत दी,पढ़िये।
पटना: जेल में बंद बाहुबली नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को कोर्ट से राहत मिली है। बताया जाता है कि कोर्ट ने एसपी एसके सिंघल मामले में उन्हे बरी कर दिया है।उनके साथ उनके दो बॉडीगार्ड का भी सजा रद्द कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार पटना हाइकोर्ट ने सुनवाई के दौरान आर्म्स एकट में राजद नेता शहाबुद्दीन की सजा को रद्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि राजद नेता अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनपर पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड सहित कई अन्य मामले चले रहे हैं।
बताते चले कि वर्ष 1996 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक बूथ पर गड़बड़ी फैलाने के आरोप में शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करने निकले तत्कालीन एसपी एसके सिंघल पर गोलियों का बौछार शहाबुद्दीन ने करवा दिया था। सिंघल को जान बचा कर भागना पड़ा। इन कारनामों से उनका खौफ बढ़ता जा रहा था।
