Header Ads

प्रिय मोदी: तीन तलाक़ मुद्दे पर बोलने से पहले अपने गिरेबान में तो झांकों, देखें






प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए मुस्लिम महिलाओं के हक़ में फैसला तो सुना दिया है, लेकिन इस मुद्दे पर पीएम मोदी खुद कितना खरे उतरते है इसका देश की आम जनता को कोई अंदाज़ा नहीं है। हाल ही फैसला दिया गया कि मुस्लिम महिलाओं का अब एकदम से तीन बार तलाक़ बोलने से तलाक़ नहीं मन जाएगा।

इस मुद्दे पर पीएम मोदी जोरों-शोरों से भाषण दे रहे हैं। लेकिन मोदी जी यह सब बोलने से पहले अपने गिरेबान में तो झाँक लो। मोदी मुस्लिम महिलाओं की तो बात कर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी जशोदाबेन जिस सम्मान व इज़्ज़त की हकदार है, उन्हें भी वह देना चाहिए। लेकिन मोदी जी तो सिर्फ सोरती पॉलिटिक्स करने में लगे हुए हैं।

जशोदाबेन ने पहले ही बोला था, “मोदी एक दिन पीएम बनेंगे”
जशोदाबेन का कहना है कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि नरेंद्र मोदी एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे। एक स्कूल से सेवानिवृत शिक्षक जशोदा बेन के पास ढेर सारी यादें हैं लेकिन उन्हें उन बीते हुए दिनों से कोई शिकायत नहीं है। नरेंद्र मोदी से अलग होने के जशोदा बेन इन दिनों अपने भाई अशोक मोदी के साथ रहती हैं, जहां उनका अधिकांश समय पढने-लिखने और पूजा-पाठ में गुजरता है।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिये एक साक्षात्कार में वे बताती हैं कि “नरेंद्र मोदी से मेरी शादी 17 साल की उम्र में हुई थी और इसके बाद मैंने अपनी पढाई छोड दी, लेकिन वह चाहते थे कि मैं पढाई पूरी करूं। अलग होने के बाद हमारे बीच कभी संपर्क नहीं रहा। हमारे बीच कभी झगडा नहीं हुआ था।

शादी तीन साल चली, सिर्फ तीन महीने रहे

हमारी शादी तीन साल चली और इस दौरान हम केवल तीन महीने ही साथ रहे। पुराने दिनों को याद करती हुई जशोदा बेन कहती हैं- “एक बार उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं पूरे देश के भ्रमण पर निकलूंगा और जहां अच्छा लगेगा जाऊंगा, तुम मेरे साथ चलकर क्या करोगी!

जब मैं अपने ससुराल वडनगर गई तो उन्होंने कहा कि तुम खुद इतनी छोटी हो ससुराल क्यों आ गई, तुम्हें अपनी पढाई पर ध्यान देना चाहिए। अलग होने का फैसला मेरा था और हमारे बीच कभी विवाद नहीं हुआ। उन्होंने मुझसे कभी भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या राजनीतिक रूझान के बारे में बात नहीं की।

कई बार ससुराल गई, लेकिन नहीं मिले मोदी

कई बार जब मैं ससुराल जाती थी, तो उन्हें वहां नहीं पाती थी। बाद में उन्होंने घर आना बंद कर दिया और संघ के प्रचार पर निकल गए। कुछ वक्त के बाद मैंने भी वहां जाना बंद कर दिया और अपने पिता के घर पर रहने लगी।” मोदी से अलग होने के बाद शादी क्यों नहीं की। जब उनसे पूछा गया कि आपने नरेंद्र मोदी से अलग होने के बाद फिर शादी क्यों नहीं की! तो इस सवाल के जवाब में जशोदा बेन का कहना था कि शादी के इस अनुभव के बाद मैं शादी नहीं करना चाहती थी।




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.