Header Ads

जैसलमेर: नहीं रुक रहा मुस्लिमों का पलायन, अब 100 और मुस्लिमों ने छोड़ा अपना गांव






जैसलमेर जिले के फलसूंड क्षेत्र में मुस्लिमों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में 200 मुसलमानों ने अपने गांव को छोड़ा था. अब 20 20 परिवारों के 100 से अधिक लोगों को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.

दरअसल, एक मुस्लिम लोकगायक की हत्या की पुलिस शिकायत करने पर हिंदू उच्च जाति के लोगों की धमकियों के चलते मुस्लिमों का ये पलायन हो रहा है. ये सभी मिरासी समाज से ताल्लुक रखते है. सुरक्षा को लेकर सोमवार को स्थानीय कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा.

जैसलमेर पहुंचे इन लोगों के पास खाने को लेकर कुछ भी नहीं है. साथ ही इन लोगों को खुले आसमान के बीच रहना पड़ रहा है. समाज के लोगों द्वारा चंदा कर इनके खाने का इंतजाम किया जा रहा है. खाने की व्यवस्था से नगरपरिषद भी किनारा कर चूका है.

आप को बता दे कि स्थानीय लोक गायक आमद खान की धीमा भजन गाने के आरोप में हत्या कर दी गई थी. इस मामले में परिजनों को गांव वालों ने परिजनों को पुलिस में शिकायत करने से मना किया था. लेकिन हत्या के कुछ दिनों बाद परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करा दिया.
हत्या का मामला दर्ज कराने के साथ ही गांव के मुस्लिमों को धमकी दी कि अगर गांव नहीं छोड़ा तो सभी मुस्लिमों को मार दिया जाएगा.




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.