Header Ads

हिंदू महासभा के बयान पर कमल हासन ने किया फिर से पलटवार, कहा ये






फिल्म एक्टर कमल हासन ने शनिवार को अपने विरोधियों पर फिर करारा ज़बाब दिया है उन्होंने कहा कि जो लोग आलोचना के सामने खड़े नहीं हो सकते, अब वे उनकी जान लेना चाहते हैं। कमल हासन ने किसानों की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम उन पर प्रश्न उठाते हैं, तो वे हमें राष्ट्र-विरोधी करार देते हैं और जेल भेजने की चाहत रखते है।

उन्होंने कहा कि अब चूंकि जेल में भी ज़गह नही बची है,इसलिए वे हमें गोली मारकर खत्म करना चाहते है, जिनका मैंने (हिन्दू आतंकवाद) का ज़िक्र किया वैसी ही धमकी है। कमल हासन ने प्रतिक्रिया अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया में कही।

अशोक शर्मा ने हासन के ‘हिन्दू उग्रवादी’ वाले बयान पर कहा था कि कमल हासन जैसे लोगों की गोली मारकर जान ले लेनी चाहिए।अशोक शर्मा ने कहा था कि कमल हासन को फांसी पर चढ़ा देने या गोली मार देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

शर्मा ने कमल हासन की सभी फिल्मों और उनके परिवार के सदस्यों की भी सभी फिल्मों का बायकाट करने का आह्वान किया है,कमल हासन की बेटी श्रुति हासन हिंदी फिल्मों में काम कर रही है, संगठन ने और लोगों से भी इस तरह के लोगों की फिल्मों का बहिष्कार करने को कहा है।

बता दे कमल हासन ने दक्षिणपंथी समुहो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब दक्षिणपंथी समुहो में हिन्दू आतंकवाद प्रवेश कर चूका है पहले ये लोग वार्ता करके समर्थन हासिल करने की कोशिश करते थे लेकिन अब ये बलपूर्वक अपनी बात मनवाना चाहते है।




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.