तुर्की ने अमरीका को दी चेतावनी-‘डॉलर के बल पर हमें ख़रीदने की कोशिश ना करें ट्रम्प’
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यिप एरदोगन ने इस बारे में अमरीका की आलोचना करते हुए कहा है कि लोकतंत्र का केंद्र कहलाया जाने वाला देश दूसरे देशों की सोच को डॉलर से ख़रीदना चाहता है. उन्होंने कहा कि हमारा फ़ैसला साफ़ है और हम ये सबसे कह रहे हैं कि अपनी इच्छा को चंद डॉलर के लिए मत बेचिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में अमरीका पूरी तरह से अकेला पड़ गया है. तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिल्द्राम ने कहा कि जेरुसलम को अमरीका द्वारा इज़राइल की राजधानी माने जाने के वोटिंग सेशन में एक मौक़ा ऐसा भी आया जब अमरीका ने UNSC में उन देशों को धमकाया जिन्होंने उसके ख़िलाफ़ वोट किया था.
यिल्द्राम ने आगे कहा कि हर देश आज़ाद है अपने फ़ैसले लेने के लिए. उन्होंने कहा कि ताक़तवर होने का ये अर्थ नहीं है कि वो हर वक़्त सही है, और अगर वो सही है तो ताक़तवर है. उन्होंने कहा कि जो भी अन्याय दुनिया में हो रहे हैं वो आख़िरकार तुर्की की लीडरशिप द्वारा ही फ़िक्स होंगे.
अमरीका द्वारा जेरुसलम को इजराइल की राजधानी माने जाने पर आज संयुक्त राष्ट्र में एक इमरजेंसी सेशन हो रहा है जिसमें ट्रम्प के फ़ैसले को रोकने की कोशिश की जायेगी.
