Header Ads

चीन की मनमानी: मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चीन ने लगा दिए ये प्रतिबंध






पश्चिमी चीन में सरकार ने सर्दी का हवाला दते हुए मुस्लिम बच्चों के धार्मिक घटनाओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रतिबंध के लिए अधिसूचना को शिक्षा ब्यूरो द्वारा ऑनलाइन पोस्ट करते हुए कहा गया कि गांसु प्रांत के लिनक्सिया काउंटी में मुस्लिम हुई जातीय अल्पसंख्यक के कई सदस्यों और छात्रों को धार्मिक भवनों में प्रवेश करने से मना कर दिया गया है।

प्रतिबंध के तहत छात्रों को कक्षाओं में या धार्मिक इमारतों में धार्मिक ग्रंथों को पढने से भी रोक दिया गया है। इस प्रतिबन्ध का मकसद राजनीतिक विचारधारा और प्रचार को मजबूत करने के लिए काम करना है। ध्यान रहे चीन एक नास्तिक, साम्यवादी राज्य है।

पिछले साल अक्टूबर में भी अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सरकार की और से कई नियम जारी किये गए थे। जिनके तहत धार्मिक गतिविधियों को सीमित कर दिया गया था।

हालाँकि चीनी कानून औपचारिक रूप से सभी के लिए धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है, लेकिन शिक्षा और शिशुओं के संरक्षण पर नियमों का यह भी कहना है कि धर्म को राज्य की शिक्षा में बाधा डालने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.