Header Ads

ओवैसी को मिला मुस्लिमों का साथ – ‘मुसलमानों को पाकिस्तानी बताने पर बने सख्त कानून’






देश के मुसलमानों को पाकिस्तानी बता कर अपमानित करने के मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा सख्त कानून बनाए जाने की मांग को मुस्लिम समुदाय का समर्थन मिल रहा है.

ध्यान रहे मंगलवार को लोकसभा में ओवैसी ने प्रस्ताव रख कहा था कि केंद्र सरकार ऐसा कानून लाए, जिसमें किसी भारतीय मुसलमान को पाकिस्तानी कहने पर तीन साल की सजा हो. ओवैसी ने यह भी कहा कि भारतीय मुसलमान मोहम्मद अली जिन्ना के द्विराष्ट्र सिद्धांत को अस्वीकार कर चुका है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार संसद में ऐसे बिल नहीं लाएगी.

इस मामले में लखनऊ में ईदगाह के ईमाम और सुन्नी मुस्लिम धर्म गुरू मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का कहना है कि हिन्दुस्तानी मुसलमानों को बार-बार पाकिस्तान से जोड़ा जाता है. उन पर इल्जाम लगाया जाता है, जिससे हर हिन्दुस्तानी मुस्लमान को दिली तौर पर तकलीफ होती है. उन्होंने कहा​ कि इसलिए इस मसले में सख्त कानून बनाए जाने की दरकार है. जो लोग इस तरह के इल्जाम लगाते हैं, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

तो वहीं शिया धर्म गुरू अली हुसैन कहते हैं कि इस तरह के बयान दे कर लोग देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं. उन पर इन पर कार्रवाई होनी चाहिए. यह मुल्क हम सभी का मुल्क है. यहां कोई ठेकेदार नहीं है. न ये मुल्क हिंदुओं का है, न मुसलमानों का है, ये ​इंसानों का मुल्क है. ऐसा बयान देने वाले नेताओं भी सख्ती बरती जानी चाहिए.





हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.