Header Ads

राजस्थान में कांग्रेस भारी वोटों से जीती,पायलट ने कहा बीजेपी की उलटी गिनती शुरू






गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस के लिए राजस्थान से भी जश्न की खबर है। सत्ता के सेमीफाइनल माने जा रहे है राजस्थान में हुए उपचुनाव के रुझानों ने भाजपा के दिग्गजों की नींद उड़ा दी है।

अलवर, अजमेर लोकसभा व ​मांडलगढ़ विधानसभा सीट के अब तक आए रुझानों में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है। ​ वहीं रुझानों के बाद कांग्रेस में जयपुर से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है।

कांग्रेस के जयपुर कार्यालय में सुबह से ही मिठाई बंटना और ढोल नगाड़े बजना प्रारंभ हो गया है। इसके उलट भाजपा कार्यालय सुनसान है।

जबकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर भाजपा के दिग्गज मंत्री ने फिलहाल रुझानों पर प्रतिक्रिया व्य​क्त नहीं की है।

कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जयपुर के मुख्यालय पहुंच रहे हैं। जहां जीत का जश्न शुरू हो गया है।

– वहीं अलवर और अजमेर में भी कई जगह जश्न मनाया जा रहा है। वहीं बीजेपी के ऑफिस खाली पड़े हैं।

– कांग्रेस मुख्यालय में सचिन पायलट भी नतीजों से खुश नजर आए। ये खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

– वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की बढ़त के बाद कांग्रेस कार्यालय पर जिंदाबाद के नारे भी लगे।
सचिन पायलट क्या बोले

– वहीं सचिन पायलट का कहना है कि राजस्थान उपचुनाव के नतीजे राजस्थान सरकार के खिलाफ जनादेश है। मुझे आशा है हम और मतों से जीतेंगे। वसुंधरा जी की सरकार को जनता ने सिरे से नकार दिया है।




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.