जब तक सीरिया में एक एक आतंकी को मार नहीं दिया जाएगा कार्यवाही जारी रखेंगे- एर्दोगान
और अफरीन के जनदैरिस क्षेत्र में तुर्की सेना का नियंत्रण होने के एक दिन बाद एर्दोगान ने अंकारा में अपनी रुल्लिंग पार्टी से कहा की अब हमारा मेन टारगेट अफरीन, अब हमने अफरीन को घेर लिया है. और हम किसी भी वक़्त अफरीन में घुस सकते हैं.
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने चेतावनी भी दी और कहा की “जब तक आतंक की यह दलदल सूख नहीं जाती तब तक अफरीन में हमारी यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी. आपको बता दें अंकारा ने दावा किया था की अफरीन में कुर्दिश सेना एक चुनौती थी.
वहीं अमेरिका सेना के फाइटर ग्रुप के एक प्रवक्ता ने कहा की “तुर्की सेना अभी भी अफरीन केंद्र से 10 किमी दूर हैं” अंकारा ने 20 जनवरी को अफरीन क्षेत्र में उत्तरी सीरिया में वाईपीजी सैनिकों के खिलाफ ऑपरेशन ओलिव ब्रांच की शुरुआत की थी, जो की उत्तरी क्षेत्र में अपना नियंत्रण बनाये रखता है लेकिन तुर्की उसे आतंकवादी समूह मानता है.
गुरुवार को तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि तुर्की सेना मई तक अफ्रिन में अपने आक्रमण को पूरा करेगी और इराक में कुर्दिश आतंकवादियों के खिलाफ इराक के संसदीय चुनावों के बाद बगदाद के साथ मिलकर संयुक्त हमला करेगी, ऑपरेशन ओलिव के लॉन्चिंग के बाद हुए हमलों के बाद 42 तुर्की सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी.
