दुनिया के महान योद्धा लॉर्ड ‘चंगेज़ ख़ान’ के देश मंगोलिया से जुडी जानकारी जो आप आज तक नहीं है
-सम्पूर्ण विश्व जिस देश को मंगोलिया (Mongolia) के नाम से नाम से जानता है वह वास्तव में मंगोलिया का बाहरी एतेहासिक इलाका है जबकि आंतरिक मंगोलिया आज भी चीन का स्वायत्त प्रदेश है |मंगोलिया से जुड़े रोचक तथ्य मंगोलिया (Mongolia) विश्व में सबसे कम आबादी वाले देशो में आता है जहा का जनसंख्या घनत्व मात्र 4.3 व्यक्ति प्रति वर्ग मील है | मंगोलिया का क्षेत्रफल 15,64,116 वर्ग किमी है जो अलास्का (Alaska) से भी छोटा है तथा कजाकस्थान के बाद दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाहविहीन देश है |
एक मान्यता के अनुसार मंगोलियन घुड़सवारो ने आइसक्रीम की खोज की थी जब वो पशुओ की आंतो से बने पात्रो में क्रीम भरकर गोबी मरुस्थल के लम्बे लम्बे सफर पर जाया करते थे | 17 सितम्बर 2011 को मंगोलियन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिया में 6002 पहलवानों ने मंगोलियन शेयर बाजार (Mongolian Stock Exchange) वर्तमान की पूंजीवादी दुनिया में सबसे छोटा है जिसे वहा बच्चो के एक पुराने सिनेमाघर से चलाया जाता है |मंगोलिया (Mongolia) में इंसानों के मुकाबले 13 गुना ज्यादा घोड़ो (Horses) की संख्या है जबकि भेड़ो (Sheep) की संख्या 35 गुना है |
-मंगोलिया का जिक्र करते समय चंगेज खान (Genghis Khan) को याद ना किया जाए ऐसा हो ही नही सकता क्योंकि मंगोल वंश में जन्मे चंगेज खान ने केवल 20 वर्ष की उम्र में अपने कबीले का नेता बन गया | 20 साल तक हुए कबीलों के अंदरुनी युद्धों के बाद तेमुजिन नामक बालक चंगेज खान के नाम से उभरा | उसने अपनी मौत तक मंगोल सामराज्य बीजिंग से लेकर कैस्पियन सागर तक फैला दिया था | मंगोलिया में आने वाला गोबी मरुस्थल (Gobi Deseret) एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल और विश्व का पांचवा बड़ा मरुस्थल है | 2002 में ताइवान (Taiwan) ने आधिकारिक रूप से मंगोलिया को स्वतंत्र देश की पहचान दिलाई और उसे चीन के नक्शे से हटाया था लेकिन मंगोलिया आज भी One-China Policy पर काम करता है |
हिम तेंदुए (Snow leopards) मंगोलिया के मूल प्राणी है और विश्व में कुल हिम तेन्दुओ की संख्या में से एक तिहाई मंगोलिया में ही रहते है | हिम तेंदुए ना दहाड़ सकते है और ना ही गुर्रा सकते है |दो कूबड़ वाला ऊंट (Bactrian camel ) भी मंगोलिया का मूल प्राणी है | हर साल ऊंटों की इस प्रजाति को संरक्षित रखने के लिए मंगोलिया में एक उत्सव का आयोजन होता है जो पिछले 12 सालो से लगातार घटते जा रहे है |मंगोलिया (Mongolia) की 36 प्रतिशत से ज्यादा आबादी 18 वर्ष से कम उम्र की है |
छठी शताब्दी में बनी चीन की दीवार (The Great Wall of China)वास्तविकता में तो आंतरिक मंगोलिया में बनी थी |मंगोलिया को Land of the Blue Sky भी कहते है क्योंकि यहा साल में 260 दिन धुप निकली रहती है और नीला आकाश साफ़ दिखाई देता है | मंगोलिया का राष्ट्रीय पेय घोडी का दूध है जिसे कुमिस (airag) पुकारा जाता है |उंचाई वाले इलाके , उच्च अक्षांश और साइबेरियन प्रतिचक्रवात के प्रभाव के कारण उलानबातर को विश्व में किसी भी देश की सबसे ठंडी राजधानी माना जाता है जहा का औसत तापमान शून्य से 1 डिग्री कम रहता है |
मंगोलियन योद्धा चंगेज खा को वर्ष 2011 में विश्व की मशहूर TIME पत्रिका में 25 Most Important Political Icons of All Time में रखा गया | 1922 में अमेरिकन खोजकर्ता आर्मस्ट्रांग चापमेन मंगोलिया के गोबी मरुस्थल से Cretaceous period से डायनासोर के हड्डिया जमीन से निकालने वाला पहला व्यक्ति बना | चंगेज खान को मध्य एशिया के अनेको लोगो का वंशज मना जाता है | जेनेटिकविदों के अनुसार चंगेज खा का DNA मध्य एशिया के लगभग 1.7 करोड़ पुरुषो से मिलता जुलता है जो 13वी सदी में जीवित थे
मंगोलिया (Mongolia) का राष्ट्रीय खेल बोख़ है जो एक प्रकार की कुश्ती ही है | हर साल मंगोलिया के स्वतंत्रता दिवस पर एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का यहा आयोजन होता है | इसमें प्रथम आने वाले को अर्स्लान (शेर), दुसरे को dzan (हाथी) और तीसरे को nachin (गिद्ध) की उपाधि मिलती है |26 नवम्बर 1924 को Mongolian People’s Republic विश्व का दूसरा बड़ा कम्युनिस्ट देश बना | मंगोलिया (Mongolia) विश्व के सबसे ऊँचे देशो में आता है जहा की औसत ऊँचाई 1580 मीटर है |मंगोलिया का सबसे लम्बा पेड़ लार्च है जिसमें से सबसे ऊँचे वृक्ष की रिकार्डेड लम्बाई 45 मीटर है |
Mongolia State University पुरे देश की एकमात्र यूनिवर्सिटी है वास्तविकता में इसका नाम Choibalsan University था जो 1942 में शुरू हुयी थी मंगोलिया का मुख्य धर्म लामावादी (तिब्बती बौद्ध धर्म के पीले संप्रदाय ) है | इसकी उत्पत्ति सातवी सदी में तिब्बत में हुएए थी | मंगोलियन शाषक अल्तान खान ने लामावादी को 16वी सदी में मंगोलिया में फैलाया था | मंगोलिया Ural-Altaic भाषाओं के परिवार का सदस्य है जिसमे फिनिश ,तुर्की ,कजाक ,उजबेक और कोरियाई भाषाए शामिल है |
-Erdene Zuu Monastery मंगोलिया का सबसे पुराना बौद्ध मठ है जिसका निर्माण 1586 में हुआ था जो वर्तमान में काराकोरम के प्राचीन शहर के नजदीक स्थित है | कई मंगोलिया निवासी आज भी पारम्परिक घरो में रहते है जिसे Yurts पुकारा जाता है जो एक प्रकार का टेंट है जो कही भी आसानी से ले जाया जा सकता है | 1961 को मंगोलिया को संयुक्तराष्ट्र संघ में जगह मिली जबकि अमेरिका सहित सौ से भी अधिक देश उसे नही स्वीकारते थे जब तक कि 1987 में यह पूर्ण देश नही बन गया |
चंगेज खान खुद अनपढ़ था लेकिन उसने 13वी शताब्दी की शुरुवात में लेखन की शुरुवात करवाई थी उसने दुसरे प्रदेशो से लिपि कला सीखी थी | कुबलाई खान ने आज से हजार साल पहले सबसे पहली Pony Express-style पोस्टल सेवा शुरू की थी जब संदेशवाहको को घोड़ो पर भेजा जाता था जबकि जरुरी संदेशो को पक्षियों के पंखो द्वारा भेजा जाता था |
मंगोलिया (Mongolia) में पहला डाक टिकिट अगस्त 1924 में जारी किया गया था | मंगोलिया की पारम्परिक वेशभूषा को डील कहते है जो कफ्तान के समान होता है |मंगोलिया विश्व का दूसरा बड़ा कश्मीरी बकरी के उन का उत्पादक है जो विश्व बाजार के 20 प्रतिशत बकरी के उन का उत्पादन करता है प्रथम स्थान पर चीन है याक मध्य एशिया और हिमालय इलाके के मूल प्राणी है |मंगोलिया के घोड़ो को ताखी कहते है जो यहा के मूल प्राणी है जो इस पृथ्वी पर बचे अंतिम वास्तविक जंगली घोसे है | 21 दिसम्बर 2005 को जॉर्ज डब्ल्यू बुश मंगोलिया का दौरा करने वाले पहले पदासीन राष्ट्रपति थे |मंगोलिया (Mongolia) का राष्ट्रीय व्यंजन बीफ है जिसे वहा Buuz पुकारा जाता है |तमगा मंगोलिया की एक पारम्परिक सील है जो वास्तविकता में पत्थर या धातुओ से मंगोल सामराज्य में बनाई जाती थी |मंगोलवासियों को सबसे पहले बारूद को यूरोप में लाने का श्रेय दिया जाता है जब चंगेज खा की एक टुकड़ी यूरोप पहुची थी |मंगोलिया (Mongolia) का राष्ट्रीय ध्वज 1992 में स्वीकार किया गया जिसमे लाल ,नीले और लाल रंग के तीन बराबर वर्टीकल बैंड्स है |
