Header Ads

मुसलमान नही मारते हैं गाय को – राजीव दीक्षित जी की रिपोर्ट – Exclusive विडियो


राजीव दीक्षित जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमे उन्होंने गाय के बारे में व उसके कत्ल के बारे में अपने विचार साँझा किये है। उन्होंने बताया कि भारत में सबसे जयादा गाय के कत्तल सरकार कर रही है न कि मुसलमान। उन्होंने बताया कि इस देश में ऐसे मुस्लिम समाज भी है जो वैसे ही गाय को पलते हैं जैसे हिन्दू गाय को पालते हैं। आप कभी गुजरात के कच्छ जिले में जाइये तो आप वहा देखेंगे कि वहां एक नही सैकड़ो नही हजारो मुसलमान आप को मिलेंगे जो गाय को पालते हैं।और अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। वैसे ही आपको राजस्थान में भी कई जिले ऐसे मिलेंगे जहाँ भी मुसलमान गाय को पालते है। और अपना रोजगार चलाते है। उनमे बीकानेर, बाड़मेर ,जैसलमेर आदि जिले शामिल हैं। यहीं नही राजस्थान के अलवर जो कि मेवात के नाम से जाना जाता था वहां भी बहुत सारे मुसलमान हैं जो गोपालक हैं।
मुसलमान गाय नही काटते है।ये बहुत बड़ा भ्रम है जो हमारे बीच फैलाया अंग्रेजों ने ।जी हाँ अंग्रेजो की रानी विक्टोरिया ने 1894 में एक ख़त लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि हम हिंदुस्तान में जितने भी कत्ल खाने चलाते है उनमे सबसे ज्यादा गाय कटती है। और ये बात हिन्दुओ को पसंद नही है क्योकि गाय को वह माता मानते है। और मुसलमान भी गाय नही मारना चाहते है। ये तो केवल अंग्रेजों के लिए कटती है।  इसलिए अंग्रेजो ने सोचा कि यदी ये दोनों एक हो गये,तो हमे गायकों नही काटने देंगे , हमे राज़ नही करने देंगे।इसलिए इन दोनो समुदयों को लड़ाया जाये 

उसके बाद से सभी कत्ल खानो में मुसलमानों को लगाया गया। और हिन्दूओ को बताया कि गाय मुसलमान काट रहे हैं।काटेंगे मुसलमान ,खायेंगे अंग्रेज और लड़ेंगे आपस में हिदू और मुसलमान।ये दोनों समुदाय एक न होंगे तो अंगेजो का राज़ चलता रहेगा।इस प्रकार से हिन्दू और मुसलमानों को बांटो और राज़ करो में फंसाया ओर राज़ किया।

हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.