योगीराज : अलीगढ में दो मुस्लिम भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शहर सनसनी
सोमवार को दोहपर के करीब रेलवे रोड पर सुरेश कचौड़ी वाले और टायर-पिंचर की दूकान करने वाले सराय बैरागी निवासी दो सगे भाई वसीम और आशु में किसी बात को लेकर विवाद हो गया , विवाद इतना बड गया कि सुरेश ने वसीम और आशु को गोलियों से भून दिया | हत्या की वजह अभी साफ़ नहीं हो सकी है लेकिन लोगो का कहना है कि एक दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था फिर आज सुबह भी विवाद हुआ और गाली-गलोच हुई | विवाद इतना बड गया कि सुरेश ने दोनों भाइयों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया | व्यवस्तम रोड पर गोलियों की आवाज़ से सनसनी फ़ैल गयी | सड़क पर ही तड़पते हुए दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया |
दो सगे मुस्लिम भाईयों की मौत की खबर से पुलिस प्रशासन में भी हडकंप मच गया | आनन फानन में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुँच गया | एसएसपी, डीएम भी घटनास्थल पर पहुँच गए और हालातों का जायजा लिया | हत्यारोपी सुरेश फरार है और शहर में दहशत का माहौल व्याप्त है | मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने शहर को छावनी बना दिया है | मृतको के परिवार में कोहराम मचा हुआ है |
