Header Ads

देशभक्ति के सर्टिफिकेट बांटने वालों ये देखों भारतीय मुसलमान को, पवित्र शहर में भी अपने देश प्रेम का इजहार






जहाँ एक तरफ हिन्दुस्तानी मुसलमानों को लेकर उनकी देशभक्ति पर सवाल खड़े किये जाते हैं वहीँ दूसरी तरफ मप्र के इंदौर जिले के महू के रहने वाले नौजवान राजिक फर्शीवाला ने इस्लाम के सबसे पाक स्थल पर तिरंगा लहराकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। महू के इस लाल पर पुरे देशवासियों को फक्र हो रहा होगा।

हिन्दुस्तानी मुसलमानों के लिए देशभक्ति क्या होती है और वे अपने देश से कितना प्रेम करते हैं उसका सीधा उदाहरण पेश किया है महू के रहने वाले अब्दुल राजिक ने। लेकिन आलम ये है कि, इसके बावजूद भी हमारे देश में कुछ लोग ऐसे है जो हिन्दुस्तानी मुसलमानों के देशभक्त होने के सबूत मांगते हैं। हालाँकि, उनका खुद का इतिहास ऐसा है कि, उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में कोई हिस्सा नहीं लिया था। इसके अलावा ऐसे भी कई खुलासे हो चुके हैं जिनमें कुछ लोगों ने भारत छोड़ो अभियान के खिलाफ थे।

राजिक अपने परिवारजनों के साथ महू से 14जून से 16 जुलाई तक की हज यात्रा पर गए थे, इस दौरान उन्होंने मक्का-मदिना में कई देशों से आए लाखों मुस्लिमों के बीच भारतीय झंडे तिरंगे को फहराया। उन्होंने मक्का-मदिना से ही घाटी के उन मुसलमानों को भी बता दिया कि भारत में मुसलमान भी फक्र से जीते हैं, जो इस देश के हर रंग में रंगे हुए है। सिर्फ राजिक ही नहीं भारत का आम मुसलमान भी पूरी तरह से भारतीय है। इसमें कोई शक नहीं है। राजिक ने बताया कि हम इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का में जाकर बोल दें कि भारत से आए हैं। तो वहां हमें बहुत सम्मान मिलता है।

राजिक ने बताया कि इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का की व्यवस्थाओं से हमारे देश के शासन व प्रशासन को सीख लेनी चाहिए, वहां जिस तरह से भव्य आयोजन बेहद सफलता पूर्वक संपन्न कर लिए जाते हैं, वैसा मैनेजमेंट हमारे देश में भी उपयोग किया जाना चाहिए।




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.