Header Ads

बंगलादेश के बाद अब मलेशिया ने किया एलान- रोहिंगया मुसलमानों को हम देंगें शरण






मलेशिया ने एेलान किया है कि वे रोहिंग्या मुसलमान जो, म्यांमार सरकार के अमानवीय अपराधों से बचकर भाग रहे हैं उन्हें वह शरण देने के लिए तैयार है।

रोएटर के अनुसार मलेशिया के तटरक्षक बलों के प्रमुख ज़ुलकिफ़ीली बिन अबूबक्र ने कहा है कि वे निर्दोष रोहिंग्या मुसलमान जो म्यांमार की सरकार और चरमपंथी बौद्ध भिक्षुओं के अत्याचारों से बचकर भार रहे हैं उनको मलेशिया में शरण दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्तपात से बचकर भागने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को हम शरण दे सकते हैं। वर्तमान समय में मलेशिया ने लगभग एक लाख रोहिंग्या मुसलमानों को शरण दे रखी है।

इससे पहले थाईलैण्ड की ओर से भी घोषणा की जा चुकी है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के लिए तैयार है।




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.