पश्चिम बंगाल में सोशल मीडिया में काबा से संबंधित विवादित पोस्ट करने पर संतोष कुमार गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस तरह के पोस्ट के मामले में कई लोग शामिल हैं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीआईडी के अनुसार संतोष कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपमानजनक पोस्ट किया था। इस मामले में महेश तुला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि जुलाई में उत्तरी 24 परगना जिले के बादोरिया पुलिस स्टेशन के तहत एक नौजवान की ओर से काबा से संबंधित फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट के बाद बादोरिया थाना सहित बशीरहाट सबडिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हिंसा उत्पन्न हो गया था, तब से पश्चिम बंगाल पुलिस सामाजिक वेबसाइटों पर गहरी नज़र रखे हुए है।
अक्सर देखा गया है कि, कई बार लोग एक दुसरे धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते ही रहते हैं जिनकी वजह से लोगों के भावनाएं आहात होती है। हम सब भारतीयों को ऐसी चीजों से दूर ही रहना चाहिए जिनकी वजह किसी दूसरों की भावनाएं आहात होती हो। हम हिन्दुस्तानियों को आपस में भाई-भाई ही बनकर रहना चाहिए। कोई भी धर्म यह नहीं सिखाता है कि, आप किसी दुसरे धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करो या किसी दुसरे धर्म के लोगों को इस तरह की हरकतें कर उन्हें ठेस पहुंचाए।
इस तरह की हरकतें करने वालों लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो हमारे देश का माहौल खराब करने में लगे रहते हैं। हम हिन्दुस्तानियों की पुरे विश्व में यह पहचान है कि, यहाँ इस देश में सब धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं और हमेशा से ही साथ में रहते आये हैं।
