Header Ads

मध्य प्रदेश में फिर से बीजेपी का बुरी तरह हुआ सफाया, लहराया कांग्रेस का परचम






मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए उपचुनावों और निकाय चुनावों में भाजपा को लगातार हार मिल रही है, मध्य प्रदेश में अभी भी इसका सिलसिला नही टूटा है, एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के लिए मध्य प्रदेश से बुरी खबर आई है। मध्य प्रदेश में राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ रहा है।

राघोगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस को ज़बरदस्त सफलता मिली है, कुल 24 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 20 सीटों पर जीत दर्ज की है,भाजपा को यहां केवल 4 सीटें मिली हैं। वैसे तो राघोगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का गृह जिला है लेकिन भाजपा पिछले कई वर्षो से यहाँ बड़ी जीते दर्ज करती रही है।

इसलिए कांग्रेस का यहाँ इस तरह जीतना भाजपा के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। वही मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मिली इस जीत को कांग्रेस के लिए संजीवनी माना जा रहा है। इससे पहले भाजपा को चित्रकूट विधानसभा के उपचुनाव में करारी हार मिली थी,वैसे तो चित्रकूट कांग्रेस की परम्परिक गढ़ माना जाता है।

लेकिन सीएम शिवराज ने यहाँ पर कई दर्जन सभाए के साथ कई गाँवो में रात गुजारी वही प्रदेश के कई मंत्री डटे रहे। लेकिन भाजपा कांग्रेस के किले को नही हिला पाई। मध्य प्रदेश में निकाय एवं पंचायत चुनावों में भाजपा के सामने कांग्रेस ने ज़बरदस्त चुनौती पेश करते हुए अच्छी खासी सीट जीत चुकी है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.