Header Ads

पालमपुर में पचास हिंदुओं ने अपना धर्म त्याग कर अपनाया इस्लाम ,मचा कोहराम






पालमपुर, जागरण संवाददाता। उपमंडल की पंचायत भरमात में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पंचायत में एक ही समुदाय के 50 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया है।
इन लोगों के घरों में भी अब समुदाय विशेष से संबंधित चित्र देखे जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से उक्त परिवार समुदाय विशेष के संपर्क में थे व उनके प्रभाव में आने के बाद धर्म परिवर्तन किया है।

50 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन करने से क्षेत्र में चर्चाएं भी तेज हैं। अब इन लोगों ने घरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटाकर अन्य चित्र लगा लिए हैं।

सूचना यह भी है कि यहां रह रहे कुछ अन्य राज्यों के लोगों ने भी हिंदू धर्म को छोड़कर समुदाय विशेष का धर्म अपनाया है। चर्चा है कि इस बाबत गतिविधियां लंबे समय से गांव में चल रही थीं

व धर्म परिवर्तन के बदले में पैसे के लेनदेन की बातें भी कही जा रही हैं।

हैरानी की बात यह है कि 50 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन करने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रधान को भी नहीं है।

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री आकाशदीप जरयाल ने बताया कि लालच देकर गरीब लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है उनकी वापसी करवाई जाएगी।

इस तरह का काम करने वालों पर हिंदू जागरण मंच कार्रवाई करेगा। एसडीएम पालमपुर बलवान चंद मंढोत्रा ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।

वहीं पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने भी इस तरह की जानकारी न होने की बात कही है। कुछ वर्ष पहले भी पालमपुर उपमंडल में धर्म परिवर्तन पर खासा विवाद हुआ था।




हमारा Facebook पेज Like करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Powered by Blogger.