धोनी की इन 5 पारियों से जीता हुआ मैच भी हार गया था भारत, विश्व रिकॉर्ड का मौका भी गंवाया
Original
Cricket 24
फ़ॉलोअर्स 113716
फॉलो करें
एमएस धोनी को सबसे सफलतम भारतीय कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में गिना जाता है। धोनी ने कई बार भारत को अंतिम ओवेरों में तेजी से रन बनाते हुए मैच जिताए हैं। हालांकि धोनी ने कुछ ऐसी पारियां भी खेली हैं, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
ये पारियां पड़ी भारी
Third party image reference
पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। धोनी ने इस दौरान 114 गेंद में 54 रन बनाए थे, जो हार का बड़ा कारण रहा। ऐसा ही कुछ साल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था, जब धोनी ने 75 गेंद में 47 रन बनाए थे।
Third party image reference
पिछले साल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में भारत के सामने 200 रन का लक्ष्य था। जब कोहली टीम को जीताने के लिए लगातार चौके-छक्के लगा रहे थे, तब धोनी बड़े शॉट लगाने में नाकाम रहे और वह 27 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे थे। अंत में विराट ने दबाव में आकर अपना विकेट गँवा दिया।
Third party image reference
धोनी ने अंतिम ओवर में 2 छक्के जड़कर अपनी स्ट्राइक रेट जरुर सुधार ली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इसके अलावा धोनी ने टी-20 मैचों में 27 गेंद में 9 रन, 22 गेंद में 15 रन और 43 गेंद में 48 रन की धीमी पारियां भी खेली हैं।
जब विश्व रिकॉर्ड से चूका भारत
Third party image reference
पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में भारत ने रोहित शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत 12 ओवर में 165 रन बना लिए थे। इसके बाद नंबर 3 पर भेजे गए एमएस धोनी ने 21 गेंद में सिर्फ 28 रन बनाए। इस वजह से भारत टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने से चुक गया और अंत में टीम ने 20 ओवर में 260/5 का स्कोर बनाया।